Friday, 7 November 2014

वस्तुनिष्ठ Objective

भारतीय प्रशासन कानपुर

भारतीय इतिहास सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

भारतीय सेना का निर्माण कब हुआ था?
1747 ई. में 1748 ई. में 1749 ई. में 1847 ई. में
उत्तर : 1847 ई. में
भारत में लोक सेवा आयोग की प्रथम बार स्थापना किस अधिनियम के द्वारा हुई?
इणिडयन काउनिसल एक्ट, 1892 काउनिसल एक्ट, 1909 गर्वमेन्ट आफ इण्डिया एक्ट, 1919 गर्वमेन्ट आफ इण्डिया एक्ट, 1935
उत्तर : गर्वमेन्ट आफ इण्डिया एक्ट, 1919
शारदा अधिनियम किससे सम्बन्धित था?
भारतीय विवाह व्यवस्था भारतीय साहित्य भारतीय अर्थव्यवस्था
उत्तर :भारतीय विवाह व्यवस्था
संवैधानिक सभा की स्थापना किसके द्वारा हुई ?
मांउटबेटन योजना क्रिप्स प्रस्ताव कैबिनेट मिशन योजना इनमें से कोई नहीं
उत्तर कैबिनेट मिशन योजना
‘पाकिस्तान शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया?
चौधरी रहमत अली सर सैदय अहमद मोहम्मद इकबाल मोहम्मद अली जिन्ना ;
उत्तर : चौधरी रहमत अली
अन्तरिम सरकार में मुस्लिम लीग के सदस्य शामिल थे?
7 4 9 5
उत्तर : 9
बंगाल के प्रथम पीढ़ी के अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त नवयुवक पर निम्नलिखित में किसका प्रभाव सबसे अधिक पड़ा?
विलियम डेरोजियो ( विलियम कैरे राजा राममोहन राय केशवचन्द्र सेन
उत्तर : राजा राममोहन राय
सत्यशोधक समाज के संस्थापक कौन थे?
नारायण गुरु ( डा. भीमराव अम्बेडकर ज्योतिबा फुले बी. आर. शिन्दे
उत्तर : ज्योतिबा फुले
राजा राममोहन राय की मृत्यु के बाद ब्रह्रा समाज को किसने पुनर्जीवित किया?
रवीन्द्रनाथ टैगोर ताराचन्द चक्रवर्ती देवेन्द्रनाथ टैगोर दयानन्द सरस्वती
उत्तर : देवेन्द्रनाथ टैगोर
भारत में अंग्रेजी शिक्षा का प्रारम्भ सर्वप्रथम किसने किया?
लार्ड मैकाले विलियम बेंटिंक लार्ड कार्नवालिस वारेन हेसिंटग्ज
उत्तर : लार्ड मैकाले
1857 की क्रानित में बेगम हजरत महल ने किस स्थान पर विद्रोह का नेतृत्व किया था?
दिल्ली इलाहाबाद लखनऊ
उत्तर : इलाहाबाद
सन 1750 ई. में सर्वप्रथम अशोक स्तम्भ का पता किसने लगाया था?
विलियम जोन्स जेम्स प्रिंसेप टेफेन्थैलर अलेक्जेण्डर कनिंघम
उत्तर :टेफेन्थैलर
विश्व का सबसे बड़ा कछुआ की उम्र कितनी है ? उत्तर = उम्र: 529 साल (अमेज़न नदी में पाया जाता है )

भारत मे कृषि

1. भारत के कुल क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत भाग पर खेती होती है ?
►- 51 प्रतिशत

2. भारत में कितने प्रतिशत भाग पर चारागाह है ?
उत्तर 4 प्रतिशत

3. वन से भरी भूमि का प्रतिशत कितना है ?
उत्तर - 21 प्रतिशत

4. बंजर भूमि तथा बिना उपयोग की भूमि का प्रतिशत भारत में कितना है ?
उत्तर - 24 प्रतिशत

5. नकदी फसल किसे कहते हैं ?
उत्तर - वह फसल जो व्यापार के उद्देश्य से किसानों द्वारा की जाती है । जैसे- कपास, गन्ना, तंबाकू, जूट इत्यादि ।

6. रबी की फसल किसे कहते हैं ?
उत्तर - यह फसल अक्टूबर-नवंबर में बोई जाती है । मार्च-अप्रैल में काटी जाती है । जैसे- गेहूं, जौ, चना, मटर, सरसों, आलू, राई इत्यादि ।

7. खरीफ की फसल किसे कहते हैं ?
उत्तर - यह फसल जून-जुलाई में बोई जाती है और नवंबर-दिसंबर में काट ली जाती है । जैसे- धान, गन्ना, तिलहन, कपास, मक्का, तिल, ज्वार, बाजरा इत्यादि ।

8. जायद फसल का क्या अर्थ है ?
उत्तर - यह मई-जून में बोई जाती है और जुलाई-अगस्त में काट ली जाती है । जैसे- राई, उड़द, मूंग, तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, खीरा इत्यादि ।

9. झूम खेती क्या है ?
उत्तर - इसमें जंगलों को काटकर भूमि साफ की जाती है । इसके बाद इस भूमि पर खेती की जाती है । कुछ दिनों बाद भूमि की उर्वरता समाप्त हो जानने पर यह भूमि छोड़ दी जाती है । इस तरह की खेती पूर्वोत्तर के राज्यों में की जाती है ।

10. देश में कुल कृषि योग्य भूमि के कितने प्रतिशत भाग पर गेहूं की खेती की जाती है ?
उत्तर - 15 प्रतिशत

11. हरित क्रांति का सबसे अधिक प्रभाव किस फसल पर पड़ा ?
उत्तर - चावल और गेहूं ।

12. भारत में हरित क्रांति लाने का श्रेय किन्हें जाता है ?
उत्तर - डॉ. एम एस स्वामीनाथन

13. भारत में हरित क्रांति की शुरुआत कब हुई थी ?
उत्तर - 1967-1968 ई. ।

14. तिलहन प्रौद्योगिकी मिशन की स्थापना कब हुई ?
उत्तर - 1986 ई.

15. भारत यूरिया के मामले में कितना आत्मनिर्भर है ?
उत्तर - 100 प्रतिशत

16. किस उर्वरक का भारत पूरी तरह आयात करता है ?
उत्तर - पोटाशियम

17. केसर का एकमात्र उत्पादक राज्य कौन है ?
उत्तर - जम्मू-कश्मीर

18. भारत में सबसे अधिक रेशम कहां पैदा होता है ?
उत्तर - कर्नाटक

19. प्राकृतिक रबड़ में भारत का कौन-सा अव्वल है ?
उत्तर - केरल (विश्व में चौथा स्थान)

20. नासिक किसकी खेती के लिए प्रसिद्ध है ?
उत्तर - अंगूर

21. काफी के उत्पादन के लिए भारत में कौन-सी जगह प्रसिद्ध है ?
उत्तर - कुर्ग (नीलगिरी की पहाड़ी)

22. राष्ट्रीय रसदार फल अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है ?
उत्तर - नागपुर

23. सबसे अधिक तंबाकू उत्पादित करने वाले राज्य कौन-से हैं ?
उत्तर - आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु

24. विश्व में किसके उत्पादन में भारत का स्थान पहला है ?
उत्तर - आम, चीकू, खट्टा नींबू, केला, नारियल, काली मिर्च, अदरक, हल्दी ।

25. सब्जियों और फलों के उत्पादने में विश्व में भारत का कौन-सा स्थान है ?
उत्तर - भारत (पहला स्थान चीन का है।)

26. विश्व में चावल के उत्पादन में चीन के बाद किस देश का स्थान है ?
उत्तर - भारत

Tuesday, 26 August 2014

Minister of State (Independent Charge) 2014 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभारी)



राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभारी)
जनरल (सेवानिव्रत्त) वी.के.सिंग पूर्वोत्तर क्षेत्रो का विकास (स्वतंत्र प्रभार) विदेश मंत्रालय, प्रवासी भारतीय मामलो का मंत्रालय
इन्द्रजीत सिंह राव नियोजन (स्वतंत्र प्रभार) सांखियकी व कार्यक्रम क्रियांवयन (स्वतंत्र प्रभार) ,रक्षा
संतोष कुमार गंगवार कपडा (स्वतंत्र प्रभार),संसदीय कार्य मंत्रालय,जल संसाधन,नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन
श्रीपद येसो नाइक संस्क्रति (स्वतंत्र प्रभार),पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार)
धर्मेद्र प्रधान पेट्टोलिया व प्राक्रतिक गैस (स्वतंत्र प्रभार)
सर्वोनन्द सोनोवाल कौशल विकास, उघ्मशिलता युवा मामले व खेल (स्वतंत्र प्रभार)
प्रकाश जावडेकर सूचान व प्रसारण (स्वतंत्र प्रभार),पर्यावरण,वन एंव जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार),संसदीय मामले
पीयूष गोयल विधुत (स्वतंत्र प्रभार) कोयल (स्वतंत्र प्रभार),नवीन व नवीनीक्रत ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार),
जितेन्द्र सिंह विज्ञान व प्रौधोगिकी (स्वतंत्र प्रभार),भू-विज्ञान (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत व पेंशन, आणविक ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग,
निर्मला सीतारमन वाणिज्य और उधोग (स्वतंत्र प्रभार) वित्त, कार्पोरेट मामले

Monday, 25 August 2014

Cabinet Union2014 केन्द्रीय मंत्रीमण्डल 2014




Untitled Document





-
केन्द्रीय मंत्रिमण्डल
नरेद्रमोदी प्रधानमंत्री कार्मिक, लोक शिकायत व पेंशन, आणविक ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग !अन्य महत्वपूर्ण नीतिगत विभागो और जिन म्ंत्रालयो को बंटवारा किसी म्ंत्री को फिलहाल नही किया गया है !
कैबिनेट मंत्री
राजनाथ सिंह ग्रह मंत्रालय
सुषमा स्वराज विदेश मंत्रालय, प्रवासी भारतीय मामलो का मंत्रालय
अरुण जेट्ली वित्त,कार्पोरेट मामले, रक्षा मंत्रालय
एम,वेकैया नायडू शहरी विकास,आवास व शहरी गरीबी उन्मूलन, संसदीय कार्य मंत्रालय
नितिन गडकरी सडक परिवहन एंव राजमार्ग,जहाजरानी,ग्रामीण विकास, पंचायती राज,पेयजल व स्वच्छता
डी.वी.सदानन्द गौडा रेलमंत्रालय
उमा भारती जल संसाधान, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन
नजमा हेपतुल्ला अल्पसंख्यक मामलो का मंत्रालय
रामविलासा पासवान उपभोक्ता मामलो खाघ व सार्वजनिक वितरण
कलराज मिश्र सक्ष्म लधु और मध्यम उधोग
मेनका महिला और बाल विकास वितरण
अन्ंत कुमार रसायन और उर्वरक
रविशंकर प्रसाद संचार और सूचान प्रोधोगिकी कानून व न्याय
अशोक गजापति राजु पशुपति नागरिक उडयन
अनंत गीते भारी उधोग और सार्वजनिक उधम
हरसिमरत कौर बादल खाघ प्रसंस्करण उघोग
नरेन्द्र सिंह तोमर खनन, इस्पात,श्रम और रोजगार
जुएल उरांव जनजातीय मामले
राधा मोहन सिंह क्रषि
थावरंचद गहलोत सामाजिक न्याय व अधिकारिता
स्म्रति ईरानी
मानव संसाधन विकास
हर्षवर्ध्दन स्वास्थ्य व परिवार कल्याणा
Dharmendra yadav next 1 pagesराज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार)


Thursday, 21 August 2014

Ama bajaṭa kē mukhya bindu 2014 आम बजट के मुख्य बिन्दु 2014





Untitled Document




आम बजट के मुख्य बिन्दु
1, व्यक्तिगत आयकर छूट की सीमा रु 2 लाख से बढ़ाकर रु 2.5लाख की गई !
2. वरिष्ठ नागरिको को रु 3 लाख तक की आय पर कर नही देना होगा! 2013 मे 2.5 लाख थी
उसे बढ़ाकर 2014 मे 3 लाख कर दि गई !जिस पर कर नही देना होगा
3,धारा 80 सी के तहत निवेश की सीमा रु 1लाख से बढ़ाकर रु 1.5 लाख की गई ! पीपीएफ मे निवेश की सीमा रु 1.00 लाख से बढ़ाकर रु1.5 लाख की गई !
4, छोटे उघमो को प्रोत्साहन के लिए बर्ष मे रु 25 करोड से अधिक के निवेश पर 15 प्रतिशत निवेश भत्ते का प्रस्ताव हे !
5, स्मार्ट सिटी के लिए रु7.060 करोड का आवंटना
6, धार्मिक शहरो के लिए 'प्रसाद' व विरासत वाले शहरो के लिए 'ह्र्दय' परियोजना का शुभारम्भ !
7, महिला एंव बाल विकास पर विशेष बल
8, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना शुरु करने का प्रस्ताव !
9,सरकरी सडक परिवह्न मे महिला सुरक्षा के लिए रु 50 करोड !
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


Monday, 2 June 2014

भारत की सबसे लंबी ट्रेन




Untitled Document




दो KM लंबी है भारत की सबसे लंबी ट्रेन

 

महाराजा एक्सप्रेस की सवारी है सबसे शानदार

महाराजा एक्सप्रेस को भारत की सबसे लग्जरी ट्रेनों में गिना जाता है। इस ट्रेन की सजावट शाही महल की तरह है, जिससे यात्रियों को राजाओं वाले ठाट-बाट का आनंद मिलता है। इस ट्रेन को अंतरराष्ट्रीय रेलवे ट्रेवलर सोसाइटी ने टॉप 25 ट्रेनों में रखा है। इसमें सात दिन की यात्रा का किराया 2,12,000 रुपए है और 23 डिब्बों में 84 यात्री सफर करते हैं।

रेल नेटवर्क के मामले में भारत का स्थान विश्व में चौथे स्थान पर आता है। 63,974 km तक फैले रेल मार्ग से प्रतिदिन लाखों लोग सफर करते हैं और करोड़ों टन सामान ढोया जाता है। लंबी दूरी तय करने के लिए आज रेलवे आम आदमी का सबसे बड़ा सहारा है। कोयला हो या चावल मालगाड़ियों की सहायता से आवश्यक सामान को कम खर्च में देश के कोने-कोने तक पहुंचाया जा रहा है। भारतीय रेल कई मामलों में बेहद खास है।

दिल्ली से मुंबई के बीच चलती है सबसे लंबी मालगाड़ी

दिल्ली से मुंबई के बीच 1397 किमी के सफर में ये किसी वीआईपी ट्रेन की तरह है। दो किमी लंबी मालगाड़ी। दो इंजन हैं और गार्ड के दो डिब्बे। जब चलती है तो अगले स्टेशन तक का ट्रैक खाली करवा लिया जाता है। रास्ते की ट्रेनें रोक दी जाती हैं। सिर्फ वडोदरा में एक स्टॉपेज है, जहां ड्राइवर और गार्ड बदले जाते हैं। वेस्टर्न रेलवे के सीपीआरओ शरत चंदरयान कहते हैं कि दिसंबर में ट्रायल शुरू हुआ था, अब यह नियमित हो गई है। 

नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस है सबसे तेज
नई दिल्ली से भोपाल के लिए चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज ट्रेन है। फरीदाबाद से आगरा के बीच यह ट्रेन 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ती है। यह गाड़ी 7 घंटे और 50 मिनट में 704 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर लेती है। इसकी शुरुआत 1988 में की गई थी। शताब्दी के सभी कोच वातानुकूलित (AC) हैं
सबसे लंबा सफर तय करती है विवेक एक्सप्रेस
असम के डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी के लिए चलने वाली विवेक एक्सप्रेस 4273 की दूरी तय करती है। देश के पूर्वोत्तर छोर को दक्षिण छोर से मिलाने वाली यह ट्रेन सबसे लंबा सफर तक करती है।
वहीं, नागपुर से अजनी स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेन सबसे कम दूरी तय करती है। इन दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी मात्र 3 किलोमीटर है। 
यह ट्रेन बिना रुके तय करती है सबसे लंबी दूरी
बीना रुके सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाली ट्रेन त्रिवेंद्रम- ह. निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस है। यह ट्रेन वड़ोदरा से कोटा के बीच की 528 किलोमीटर की दूरी नॉन-स्टॉप तय करती है। मुंबई राजधानी एक्सप्रेस इस मामले में दूसरे नं. पर है। यह ट्रेन नई दिल्ली से कोटा के बीच कहीं नहीं रुकती है। 
सबसे अधिक स्टेशनों पर रुकती है यह ट्रेन
सबसे ज्यादा स्टेशनों पर रूकने वाली ट्रेन हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस है। यह ट्रेन 115 जगहों पर रुकती है। दूसरे नंबर पर दिल्ली-हावड़ा जनता एक्सप्रेस है जो 109 स्टेशनों पर रुकती है। इस सूची में तीसरे नं. पर जम्मू तवी-सियालदह एक्सप्रेस आती है, जो 99 स्टेशनों पर रुकती है।
यह ट्रेन है सबसे लेट-लतीफ
अपने देश में अगर कोई ट्रेन समय पर आ जाए तो यह एक आश्चर्य की बात होती है। लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों में सबसे लेट-लतीफ ट्रेन की बात करें को गुवाहाटी-त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस का नाम आता है। चार्ट के अनुसार इसे अपना सफर 65 घंटे और पांच मिनट में पूरा करना है, जबकि यह औसतन 10-12 घंटे लेट चलती है
 
 


Monday, 3 March 2014


दुनिया की सबसे खूबसूरत नदी है ?


उत्तर = केनो क्रिस्टल कोलंबिया। कई रंगों को खुद में समेटे ये दुनिया की सबसे खूबसूरत नदी केनो क्रिस्टल है। कोलंबिया की इस नदी को 'रिवर ऑफ फाइव कलर्स' के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि अलग-अलग हिस्सों में ये लाल, पीले, हरे, नीले और काले रंग में नजर आती है। रंगों का ये जादू उन फूलों की वजह से नजर आता है, जो नदी के अंदर गर्मी से लेकर बरसात तक खिलते हैं। नदी में पानी का स्तर घटते ही मैकरेनिया क्लेविग्रा नाम के पौधे निकल आते हैं, जो नदी को हल्के गुलाबी रंग से भर देते हैं। ये पौधे आधे पानी के अंदर और आधे पानी के बाहर रहते हैं। इसके साथ ही अलग-अलग रंगों के निकले फूल और घास इसकी सुंदरता को और बढ़ा देते हैं। नदी में बहुत सारी गुफाएं भी हैं। नदी के पास मौजूद पहाड़ियां 420 प्रजाति के पक्षियों, 10 प्रजातियों के जलचर समेत तमाम तरह के जीव-जन्तुओं का मनपसंद ठिकाना है। सौ किलोमीटर से भी कम लंबी और मुश्किल से बीस मीटर चौड़ी इस नदी को देखने का अनुभव अपने आप खास है, लेकिन इसे देखना इतना आसान भी नहीं। इसके लिए विलाविसेंसियो से लेकर ला मैकरेना तक हवाई सफर तय करना पड़ता है। इसके बाद जंगल में मौजूद इस नदी तक पहुंचने के लिए बोट का सहारा लेना पड़ता है। ऐसा ही मुश्किल यात्रा कर पहुंचे नेचर फोटोग्राफर ओलिवर ग्रुनवाल्ड ने केनो क्रिस्टल नदी की कुछ बेहतरीन तस्वीरें खींची हैं।